{"_id":"5c5c755ebdec2213095208cb","slug":"71549563230-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन
हमीरपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारियों के साथ डीएम अभिषेक प्रकाश ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। जिसमें तीन साल से जिले में डटे अधिकारियों व कर्मियों की सूची दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा तीन वर्ष से अधिक समय से जिले में कार्यरत द्वितीय व तृतीय स्तर के राजपत्रित अधिकारियों की दो दिन के अंदर अनिवार्य रूप से सूचना उपलब्ध कराएं। कहा प्रभारी अधिकारी कार्मिक द्वारा प्रपत्र 1 ए 2 व 3 में जो सूचना मांगी गई है, उसे सभी कार्यालयाध्यक्षों से लें।
कहा मतदाता सूची में जिन महिलाओं का नाम छूट गए हैं, उनका एक सप्ताह में बूथ स्तर पर कैंप लगाकर नाम शामिल करें। निर्वाचन कार्यालय में टोल फ्री नंबर 1950 को सही ढंग से संचालन किया जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी किसी शिकायत के लिए किसी को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा मतदाता जागरुकता का कार्य, वॉल पेंटिंग, होर्डिंग, बैनर एवं जनसंपर्क इत्यादि के माध्यम से प्रभावी ढंग से किया जाए। जिले में कुल 927 बूथ बनाए गए हैं जो गत चुनाव से 78 अधिक हैं। सभी नोडल अधिकारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई जा चुकी है।
निर्वाचन में सभी नोडल अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो