फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   झूठी बयानबाजी से गुमराह कर रही कांग्रेस : धूमल

झूठी बयानबाजी से गुमराह कर रही कांग्रेस : धूमल

Thu, 05 Oct 2017 11:55 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
झूठी बयानबाजी से गुमराह कर रही कांग्रेस : धूमल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में रैली में प्रदेश को हजारों करोड़ के तोहफे दिए हैं। एक से एक बढ़िया संस्थान समर्पित किया है। 70 लाख आबादी वाले प्रदेश के लिए 1300 करोड़ की लागत से बनने वाला एम्स कॉलेज, आईआईआईटी और स्टील प्लांट प्रदेश के लिए बड़ी सौगातें हैं। धूमल ने कहा कि कुछ लोग प्रदेश को मिली इन सौगातों को कांग्रेस के चश्मे से देख रहे हैं। प्रदेश को मिली हजारों करोड़ की सौगातों पर भी टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में लोकसभा चुनाव हुए। चुनाव में भाजपा चुनाव घोषणा पत्र में कहीं भी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने की बात नहीं आई है। कांग्रेस ने 2004 में लोगों को गुमराह किया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो शत-प्रतिशत आयात शुल्क बढ़ाया जाएगा। कांग्रेस दस साल सत्ता में रही लेकिन आयात शुल्क नहीं बढ़ा। भाजपा ने तत्कालीन हिमाचल के वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा से सेब का आयात शुल्क बढ़ाने का मामला उठाया तो उन्होंने ने भी इससे इंकार कर दिया। धूमल ने कहा कि सेब पर आयात शुल्क नहीं बढ़ाया जा सकता फिर यह काम प्रधानमंत्री मोदी कैसे कर सकते हैं। यह केवल झूठे शब्द मुंह में डालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में हुई ऐतिहासिक रैली से कुछ लोग घबरा गए हैं। इसी के चलते दुष्प्रचार करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed