फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   71 voters from the former MP's house, 21 voters from the chairman's house

Hamirpur News: पूर्व सांसद के मकान से 71, चेयरमैन के मकान में 21 वोटर

Wed, 10 Dec 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 10 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
71 voters from the former MP's house, 21 voters from the chairman's house
हमीरपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में पुरानी गड़बड़ियों से पर्दा उठ रहा है। सर्वे में नेताओं से लेकर साधारण व्यक्तियों के मकान तक ऐसे वोटरों के नाम सामने आए हैं जिनसे उनका कोई रिश्ता नहीं है। बीते साल की मतदाता सूची में पूर्व सांसद के मकान में 71 वोटरों के नाम हैं। चेयरमैन के मकान से 21 वोटर बने हैं। एक मकान में 38 मतदाता हैं।
विज्ञापन



जनपद में एसआईआर का कार्य तेजी से चल रहा है। इसमें लगे बीएलओ के सामने दूसरों के मकानों में दर्ज वोटरों को खोजना बड़ी चुनौती बना हुआ है। पहले तो गणना प्रपत्र वितरण में परेशानी हुई और फिर जब संकलन और डिजिटाइजेशन का काम शुरू हुआ तो तनाव दो गुना हो गया। चल रहे सर्वे कार्य में पुरानी मतदाता सूची का सच भी सामने आ गया है। शहर के मुहल्ला विवेक नगर भाग संख्या 103 में पुरानी मतदाता सूची में 1001 मतदाता दर्ज हैं। इसमें सबसे अधिक वोट पूर्व सांसद अशोक चंदेल के उस मकान से बने है जिसमें उनका स्वयं का वोट बना हुआ है। मकान संख्या 62 में पूर्व सांसद के परिवार समेत मंजू, पारस त्रिपाठी के नाम है। कुल मिलाकर 71 मतदाता हैं। इसी मुहल्ले में भाग संख्या 56 में जोधा पत्नी मुलुवा समेत 38 मतदाता हैं। कुल मिलाकर विवेक नगर में 1001 मतदाताओं में 653 की फीडिंग हो चुकी है। यहां पर मृतक, शिफ्ट और दो स्थान वाले 348 मतदाता हैं जिनके नाम सूची से हटेंगे। दूसरी तरफ रमेड़ी मुहल्ला की बात करें तो यहां पर चेयरमैन कुलदीप निषाद के मकान संख्या 142 में 21 नाम दर्ज है। इसमें चेयरमैन परिवार के तो पांच ही वोट है। अवस्थी परिवार के अलावा चक्रवर्ती परिवार के भी वोट बने हैं। कुल मिलाकर जो डुप्लीकेट मतदाता है उनके नाम सूची से हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed