फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   71 percent voting in hamirpur district

हमीरपुर में 71.18 फीसदी मतदान, 1.67 फीसदी की बढ़ोतरी

Sat, 12 Nov 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
71 percent voting in hamirpur district
झलान के चेली गांव की 96 साल की राम देई मतदान के बाद। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में शनिवार को रिकॉर्ड 71.18 फीसदी मतदान हुआ है। वर्ष 2017 के मुकाबले इस बार 1.67 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूर्व में जिले में 69.51 फीसदी मतदान हुआ था। विधानसभा क्षेत्र नादौन में सर्वाधिक 73.80 फीसदी मतदान हुआ, जबकि 73.66 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र रहा। विस क्षेत्र बड़सर 71.17 फीसदी के साथ जिले में तीसरे पायदान पर रहा। सबसे कम मतदान विस क्षेत्र भोरंज में हुआ। यहां 68.07 फीसदी मतदान हुआ। मतदान करने में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं सबसे आगे रहीं।
विज्ञापन

जिले में कुल 4,08,770 मतों में से शनिवार को 2,90,971 मत पड़े। इसमें से 1,58,900 महिला, जबकि 1,32,067 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। 2017 में हमीरपुर में 69.51 मतदान हुआ था जोकि, 2012 के मुकाबले महज 0.28 फीसदी अधिक था। साल 2012 के चुनाव में मतदान प्रतिशत 69.23 फीसदी रहा था। शनिवार को सुबह के समय कम मतदान हुआ। ठंड की वजह से लोग धीरे-धीरे मतदान केंद्रों पर पहुंचे। आठ से 9 बजे तक महज 5.65 मतदान हुआ। धूप खिलने के साथ लोगों ने घरों से निकलना शुरू किया। सुबह 11 बजे मतदान बढ़कर 19.58 फीसदी, दोपहर एक बजे 36.10 फीसदी और सायं तीन बजे 55.78 फीसदी हुआ। आखिर तक यह 71.18 फीसदी पहुंचा। सुजानपुर के डोली में रात साढ़े आठ बजे मतदान प्रक्रिया खत्म हुई। वहीं सुजानपुर के ख्याल बूथ पर शाम साढ़े सात बजे मतदान की प्रक्रिया खत्म हुई। देर शाम तक ईवीएम स्ट्रांग रूम पर पहुंचीं। जहां सीआरपीएफ और पुलिस के थ्री लेयर सुरक्षा घेर के भीतर ईवीएम रहेंगी।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र भोरंज में सुबह नौ बजे तक 3.1 फीसदी, 11 बजे तक 11 फीसदी, एक बजे तक 21 फीसदी, चार बजे तक 45 फीसदी, जबकि ओवरआल 68.07 फीसदी मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में सुबह नौ बजे तक छह फीसदी, 11 बजे तक 24 फीसदी, एक बजे तक 43 फीसदी, चार बजे तक 65 फीसदी, जबकि ओवरआल 73.66 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में सुबह नौ बजे तक 7.1 फीसदी, 11 बजे तक 22.1 फीसदी, एक बजे तक 39.88 फीसदी, चार बजे तक 54.66 फीसदी, जबकि ओवरआल 68.90 फीसदी मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र बड़सर में सुबह नौ बजे तक 7.6 फीसदी, 11 बजे तक 25.09 फीसदी, एक बजे तक 45.49 फीसदी, चार बजे तक 60.08 फीसदी, जबकि ओवरऑल 71.17 फीसदी मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र नादौन में सुबह नौ बजे तक 4.45 फीसदी, 11 बजे तक 15.71 फीसदी, एक बजे तक 31.12 फीसदी, चार बजे तक 53. 45 फीसदी, जबकि ओवरऑल 73.80 फीसदी मतदान हुआ।
1,58,900 महिला और 1,32,067 पुरुष मतदाताओं ने किया मतदान
विस क्षेत्र भोरंज में कुल 81,179 मतदाता हैं। शनिवार को 55,260 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 30,566 महिला, जबकि 24694 पुरुष मतदाता शामिल रहे।
सुजानपुर विस क्षेत्र में कुल 73,210 में से 53,924 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 29,787 महिला, जबकि 24137 पुरुष मतदाता शामिल रहे।
हमीरपुर विस क्षेत्र में कुल 75,435 में से 51,971 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 27,792 महिला, जबकि 24178 पुरुष मतदाता शामिल रहे।
बड़सर विस क्षेत्र में कुल 85,521 में से 60,865 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 33,450 महिला, जबकि 27415 पुरुष मतदाता शामिल रहे।
नादौन विस क्षेत्र में कुल 93,423 मतदाताओं में से 68,951 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 37,305 महिला, जबकि 31,643 पुरुष मतदाता शामिल रहे।
विस चुनाव वर्ष 2017-
विस कुल मतदाता मतदान फीसदी
भोरंज 74,763 49,252 65.88
सुजानपुर 67,065 47,133 70.27
हमीरपुर 68,717 47,487 69.11
बड़सर 79,462 55,628 70.01
नादौन 85,432 61,492 72.00
कुल 3,75,439 2,60,992 69.51
विस चुनाव वर्ष 2022-
विस कुल मतदाता मतदान फीसदी
भोरंज 81,179 55,260 68.07
सुजानपुर 73,210 53,924 73.66
हमीरपुर 75,435 51,971 68.90
बड़सर 85,521 60,865 71.17
नादौन 93,423 68,951 73.80
कुल 4,08,770 2,90,971 71.18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed