{"_id":"646a7233a51e86a4530f0ad6","slug":"70291-cases-settled-in-lok-adalat-through-conciliation-hamirpur-news-c-12-1-246232-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: लोक अदालत में सुलह-समझौते से निपटे 70,291 वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: लोक अदालत में सुलह-समझौते से निपटे 70,291 वाद
Mon, 22 May 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 22 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जिला न्यायालय में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान 70,291 वादों का निस्तारण किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि न्याय पाने के लिए लोक अदालत सबसे बेहतर माध्यम है। इसमें किसी भी पक्ष की हार-जीत नहीं होती है।
जनपद न्यायालय में जिला जज देवेंद्र सिंह ने फीता काटकर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण राजेश कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने अपने-अपने न्यायालयों में वादों का निस्तारण कराया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 70,291 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें सिविल के 15, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के सात, वैवाहिक मामलों के 34, एनआई एक्ट के 12, बैंक ऋण से संबंधित प्रीलिटिगेशन स्तर के 125, राजस्व के 127, लघु अपराधिक मामलों के 4,141 वादों का निस्तारण किया गया। उपभोक्ता प्रतितोष फोरम में भी चार वादों का निस्तारण हुआ। अन्य प्रकार के 65,826 वादों का निस्तारण हुआ। इस दौरान मोटर दुर्घटना वादों में प्रतिकर के रूप में 17.96 लाख रुपये व अर्थदंड के रूप में 14,29,190 रुपये वसूले गए।