{"_id":"6251cb54f43fb6658834d5ac","slug":"7-lakh-looted-from-businessman-s-house-a-crook-was-caught-hamirpur-news-knp690313852","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने धावा बोल लूटी दो लाख की नगदी पांच लाख के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने धावा बोल लूटी दो लाख की नगदी पांच लाख के जेवरात
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। असलहों से लैस बदमाशों ने व्यापारी के घर धावा बोलकर पांच लाख के जेवर और दो लाख की नकदी लूट ली। भागते वक्त व्यापारी ने घरवालों के साथ मिलकर एक बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश ने व्यापारी को चाकू मारकर घायल भी कर दिया लेकिन चंगुल से छूट न सका। मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है। व्यापारी के मुताबिक बदमाश चार से पांच की संख्या में थे। वहीं सीओ सदर विवेक यादव का कहना है कि मामला चोरी का है, जिसे दो लोगों ने अंजाम दिया है। पकड़ा गया बदमाश फतेहपुर का रहने वाला है। फरार साथी की तलाश की जा रही है।
शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने इंगोहटा निवासी वेल्डिंग की दुकान करने वाले मुकेश वर्मा के घर पर धावा बोला और करीब सात लाख की जेवर, नकदी लूट ली। बदमाशों के भागते वक्त आहट से घरवाले जग गए और एक बदमाश को मुकेश ने पिता परदेसीलाल, भाई सुरेश व पत्नी कौशल्या के साथ मिलकर पकड़ लिया। इस पर पकड़े गए बदमाश ने पहले मुकेश के सिर पर तमंचे की बट मारी और फिर चाकू से भी वार किए लेकिन मुकेश ने बदमाश को नहीं छोड़ा।
इस बीच शोर शराबा सुनकर पास पड़ोस के लोग भी आ गए और फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जैसे ही पकड़े गए बदमाश को लेकर थाने पहुंची तो एसपी कमलेश दीक्षित, एएसपी अनूप कुमार भी वहां पहुंचे और बदमाश से पूछताछ की। पकड़ा गया बदमाश फतेहपुर निवासी पप्पू यादव है। उसका फरार साथी फतेहपुर का टॉप टेन अपराधी है, जिसके खिलाफ वहां कई मुकदमे भी दर्ज हैं। सीओ का कहना है कि भागे बदमाश को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
- सेंध नहीं लगी तो बदमाशों ने सीढ़ी लगाई
बदमाशों ने मुकेश के मकान में दाखिल होने के लिए पहले सेंध लगाने का प्रयास किया, जब बात नहीं बनी तो उन्होंने पड़ोसी मुन्ना कोरी के पशुबाड़े में रखी सीढ़ी लगाई और व्यापारी के मकान में दाखिल हो गए। इसके बाद कमरों में अलमारी के ताले तोड़कर माल समेट ले गए।
- चोरी की बाइक भी छोड़ गए बदमाश
शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों मुकेश के घर से निकल रहे एक बदमाश को दौड़ाया तो वह बाइक छोड़कर अंधेरे में भाग निकला। बाइक में कोई नंबर नहीं था, चेचिस नंबर भी खुरचा था। इससे चोरी की प्रतीत हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक भागते वक्त बदमाश ने हवाई फायर भी किया।
- लूट न डाका, चोरी में दर्ज की रिपोर्ट
व्यापारी के मुताबिक बदमाशों की संख्या चार से पांच थी, जबकि पुलिस दो बता रही है। इसी आधार पर पुलिस ने मामले की लिखापढ़ी चोरी में दर्ज की है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की रिपोर्ट लूट अथवा डकैती की धाराओं में दर्ज की जानी चाहिए। पुलिस ने लिखापढ़ी में मनमानी की है।
-