{"_id":"6605af5bd2d75edc4f0bd5a5","slug":"54-villages-could-not-get-model-status-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-109508-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 54 गांवों को नहीं मिल सका माॅडल गांव का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 54 गांवों को नहीं मिल सका माॅडल गांव का दर्जा
विज्ञापन
हमीरपुर। शासन के तमाम निर्देशों के बाद भी जिले के 54 गांव अब तक माॅडल गांव के रूप में विकसित नहीं हो सके हैं।
इन ग्राम पंचायतों में गांवों को शहर जैसा बनाने का दावा किया गया था। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत 178 गांवों को मार्च 2024 के अंत तक मॉडल गांव के रूप में तैयार करने का लक्ष्य जनपद को मिला था, लेकिन अब तक 124 गांव ही मॉडल गांव बन सके हैं। इससे 54 गांवों की करीब डेढ़ लाख की आबादी शहर जैसी सुविधाओं से वंचित रह गई।
गांवों में भी शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित कराया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत न सिर्फ गांव में बेहतर साफ-सफाई किए जाने के निर्देश हैं, बल्कि गांव की गलियों को भी लाइटों से रोशन करना है। इसके अलावा सोकपिट, कंपोस्ट पिट भी योजना के तहत बनाया जाना है। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए क्षतिग्रस्त गलियों को ठीक किया जाना है। साथ ही नई नालियों का भी निर्माण होना है। योजना के तहत सुचारू आवागमन के लिए सीसी रोड भी बनाई जानी है।
जिला समंवयक सुनील तोमर ने बताया कि जिले के कुल 330 ग्राम पंचायतों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाना है। वर्ष 2022-23 में 32 गांवों को मॉडल के रूप में विकसित किए जाने का लक्ष्य मिला था। वहीं, 23-24 में 146 गांवों का और चयन किया गया। कुल 178 गांवों में 124 गांवों को मॉडल गांव घोषित किया जा चुका है। कहा कि 15 अप्रैल तक शेष बचे गांव भी मॉडल घोषित होंगे।