{"_id":"e9d32749c31751ac2a0a1183b248d722","slug":"5-people-injured-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पांच लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ क्षेत्र के दो मार्गों पर हुई दुर्घटनाओं में पिता-पुत्री समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
चिकासी थाने के इस्लामपुर गांव निवासी कमलेश केवट पुत्र कृष्णा केवट ने बताया कि उसकी पुत्री लक्ष्मी(4) महेरा गांव निवासी मामा के घर गई थी।
शुक्रवार शाम वह रिश्तेदार अरविंद के साथ पुत्री लक्ष्मी को लेकर गांव लौट रहा था। ममना गांव के पास पीछे से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दूसरी घटना उरई मार्ग पर हुई।
महोबा जनपद के ब्यारजो गांव निवासी भारत सिंह पुत्र छोटेलाल ने बताया कि शनिवार को वह साथी खूबचंद्र पुत्र चेतराम और सुरेंद्र सिंह पुत्र हरनाथ के साथ गोहांड में आयोजित दंगल देखने जा रहे थे। राठ उरई मार्ग पर कुम्हरिया गांव के पास पिकप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। वे हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन