फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   46 mm of rain forecast, temperature dropped by 10 degrees

Hamirpur News: 46 मिमी बारिश का अनुमान, 10 डिग्री गिरा तापमान

Tue, 20 Jun 2023 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
46 mm of rain forecast, temperature dropped by 10 degrees
हमीरपुर। मौसम विभाग ने आज 46 एमएम तक बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि मंगलवार को बादलों के छाए रहने एवं हल्की मध्यम बारिश होने से पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जिला प्रशासन ने भी दो दिन तक आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम आए बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले रविवार को अधिकतम पारा जहां 42 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेलसियस रहा। वहीं मंगलवार को यह लुढ़ककर 32 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक 22 से 26 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन


एडीएम वित्व एवं राजस्व रमेशचंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि जब भी आंधी या तूफान आए और आप सड़क पर गाड़ी चला रहे हैं। तो सबसे पहले अपने वाहन को किसी सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें। याद रखें पेड़, बिजली का खंभा, होर्डिंग्स या खतरनाक स्थानों से दूर रहें। तेज आंधी या फिर तूफान आने के पर किसी भी ऐसी इमारत के पास खड़े न हों, जो अत्यधिक पुरानी या जर्जर है। सुरक्षित स्थान पर ही खड़े हों। छत पर न चढें, तूफान तेज है, तो खुली जमीन पर लेट सकते हैं। सड़क पर चल रहे हैं तो उस दिशा में बैठ जाएं जिस दिशा से तूफान आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे व आंखों को ढक कर रखें। सांस के रोगी हैं, तो मास्क लगा लें। खिड़कियों व दरवाजों को बंद कर लें। तूफान के वक्त गाड़ी के अंदर रेडियो का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से आसमानी बिजली की चपेट में आ सकते हैं। हो सके तो इस दौरान अपने घरों से बाहर न निकलें। घर पर अपने पास टॉर्च, मोमबत्ती, माचिस व खाने-पीने का सामान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed