{"_id":"5c699dd5bdec2225060d87a2","slug":"41550425557-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों के सामने भरा गंदा पानी, जीना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों के सामने भरा गंदा पानी, जीना दुश्वार
विज्ञापन
पत्योरा (हमीरपुर)। स्वच्छता मिशन के तमाम दावों के बाद भी लोगों को गंदगी से छुटकारा नहीं मिल रहा है। जलाला गांव के मजरा भंभौरा में रास्तों पर नालियों का गंदा पानी भरा है। जल निकासी न होने से लोगों को निकलने में परेशानी होती है। वहीं बदबू से लोगों का जीना दुश्वार है। गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया डेढ़ माह से दरवाजे के सामने जलभराव है। इससे सांस लेना मुश्किल है। दो बार बच्चे बीमार हो चुके हैं।
कई बार डीएम सहित अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लेकिन समस्या जस की तस है। प्रधान नयन वर्मा ने बताया पानी निकलने का कोई रास्ता न होने से जलभराव है। डीपीआरओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि यह मामला सफाई कर्मी का नहीं है। पंचायत को पानी निकालने के लिए नाली की व्यवस्था करनी चाहिए। प्रधान से कहकर पानी निकलवाया जाएगा। ब्यूरो