{"_id":"61b3a0666a2c940b7f011b0a","slug":"400-youth-got-jobs-hamirpur-news-knp6688686171","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में उमड़ी बेरोजगारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में उमड़ी बेरोजगारों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शहर के राजकीय इंटर कालेज में सेवायोजन विभाग की ओर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 1500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया देर रात तक चली। खबर लिखे जाने तक करीब 400 अभ्यर्थियों का चयन अलग-अलग कंपनियों हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक एक्वा व मैक आर्गेनिक ने किया है। वहीं बहुत से अभ्यर्थी ओवर ऐज व अंडर ऐज के चलते निराश लौट गए। जबकि सैकड़ों युवाओं के साक्षात्कार तक नहीं हो सके। हजारों की संख्या में आए युवाओं को संभालने के लिए पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा।
कागजात जमा कराकर भगा दिया
रोजगार मेले में साक्षात्कार के लिए आए सुमेरपुर निवासी मुकेश कुुमार कहते हैं कि वह इंटरमीडिएट के साथ आईटीआई भी किए हैं। परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। रोजगार मेले में कई बार आवेदन किए। यहां कागजात जमा कराकर भगा दिया। मालूम नहीं है कि सेलेक्शन होगा की नहीं।
नौकरी की तलाश में लाखों खर्च
उरई से रोजगार मेले में साक्षात्कार देने आए विश्वजीत सिंह कहते हैं कि बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उसने आईटीआई व अप्रेंटिस किया है। लेकिन यहां पर न कोई साक्षात्कार कराया गया और न ही कोई निर्देश मिले हैं। अभिलेख जमा कराकर बाहर निकाल दिया है। अभी तक नौकरी पाने की तलाश में लाखों रुपये खर्च कर डाले हैं।
विज्ञापन
नहीं हुआ साक्षात्कार
सुमेरपुर निवासी संदीप कुमार कहते हैं कि बीए तक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। आईटीआई भी कर चुके हैं। कहा मेले में भीड़ अधिक हो जाने से हुड़दंग मच गई। जिससे उसका साक्षात्कार नहीं हो सका है। बेरोजगारों की संख्या अधिक होने से लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन अधिक आते हैं।
रोजगार मेले में तीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया है। बताया कि कुल 1500 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें करीब 400 प्रतिभागियों को रोजगार मिला है। कहा कि जल्द ही दूसरे रोजगार मेले का आयोजन कराया जाएगा। जिससे छूटे प्रतिभागियों को मौका मिल सके।
अमित कुमार, जिला रोजगार सहायता अधिकारी