{"_id":"112583b5b3c03c78fc0cee4494f1b075","slug":"34-thousands-froud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन पास होते ही 34 हजार रुपये ले उड़ी गारंटी देने वाली महिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन पास होते ही 34 हजार रुपये ले उड़ी गारंटी देने वाली महिला
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस चौकी गलोड़ के अंतर्गत गाहलियां की एक बैंक शाखा में लोन पास करवाने के लिए गारंटी देने वाली महिला ने तीन महिलाओं के खाते से 34 हजार रुपये की नकदी निकाल ली है। तीनों महिलाएं गरीब परिवारों से संबंध रखती हैं। इनमें से एक महिला ने ऑपरेशन के लिए बैंक से लोन लिया था। हालांकि पीड़ित महिलाओं ने पुलिस चौकी गलोड़ में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
सोमवार को मधुबाला पत्नी तिलक राज निवासी मकड़ाना, लता कुमार पत्नी पत्नी गुरदेव सिंह निवासी मकड़ाना और रीना देवी निवासी सरेड़ी ने गाहलियां में स्थित एक बैंक शाखा से लोन पास करवाया। लोन पास करने की प्रक्रिया में रोपड़ू गांव की एक महिला ने गारंटी दी। सोमवार को लोन पास हुआ तो लोन की राशि तीनों महिलाओं के बैंक खातों में डाल दी गई। तीनों महिलाओं ने बैंक खाता के एटीएम कार्ड भी इसी दिन प्राप्त किए। बैंक शाखा के बाहर आते ही गारंटी देने वाली महिला ने तीनों महिलाओं के नए एटीएम कार्ड ले लिए। बाद में महिला ने मधुबाला के खाते से 15 हजार, लता कुमारी के खाते से 9 हजार और रीना देवी के खाता से 10 हजार रुपये की राशि निकलवा ली।
विज्ञापन
मधुबाला ने अपने गले के ऑपरेशन के लिए बैंक से लोन लिया था, लेकिन गारंटी देने वाली महिला के पैसे ऐंठ लेने से परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसी दिन पीड़ित महिलाओं ने पुलिस चौकी गलोड़ में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है, लेकिन वीरवार तक पुलिस ने मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है। उधर, चौकी प्रभारी चुनी लाल का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन