{"_id":"594183934f1c1b37668b469c","slug":"31497465747-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलापूर्ति ठप होने पर योजना का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलापूर्ति ठप होने पर योजना का किया घेराव
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भोरंज (हमीरपुर)। धमरोल पंचायत के वार्ड-3 में बीते चार माह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के बारे में आईपीएच विभाग को कई बार बताया जा चुका है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। इस पर गुस्साए लोगों ने उठाऊ पेयजल योजना धमरोल का घेराव कर नारेबाजी की। साथ ही जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल न होने पर पेयजल योजना की तालाबंदी की चेतावनी दी। लोगों में तारा देवी, लता देवी, कश्मीरी देवी, व्यास देवी, विमला देवी, अंजना देवी, कैलाशो देवी, वार्ड सदस्य कौशल्या देवी, विमला देवी, सुषमा देवी, कांता देवी, सोमा देवी, कांता देवी, संतोष चौधरी, प्रेम कुमारी, मस्त राम, कमलेश कुमारी, रीना देवी, पुष्पा देवी, सत्या देवी, सुदेश कुमारी, जगीसरा देवी का कहना है कि धमरोल के वार्ड-3 में बीते चार माह से पेयजल आपूर्ति ठप है। गुस्साए लोगों ने बुधवार को पेयजल योजना धमरोल का घेराव कर नारेबाजी की। लोगों ने पेयजल आपूर्ति बहाल न होने पर जमकर अपनी भड़ास निकासी। इस दौरान पंचायत प्रधान विजय और उपप्रधान विपिन कुमार ने गुस्साई भीड़ को शांत किया। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही पेयजल आपूर्ति को बहाल नहीं किया तो उन्हें मजबूरन पेयजल योजना का तालाबंदी कर चक्का जाम करने को मजबूर होना पड़ेगा। आईपीएच भोरंज के एसडीओ राजेश कुमार का कहना है कि धमरोल पेयजल योजना सूख चूकी है। इसके बावजूद ग्रामीणों की पेयजल समस्या का समाधान शीघ्र किया करवाया जाएगा।