फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   30 thousand cusecs of water was released from the Chandravl dam.

चंद्रावल बांध से छोड़ा गया 30 हजार क्यूसेक पानी

Sat, 20 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 20 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
30 thousand cusecs of water was released from the Chandravl dam.
गोहांड कस्बे में सड़क में हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला

कई दिन से हो रही बारिश चंद्रावल बांध उफनाया है। जिससे बांध के फाटक छह-छह फीट खोल दिए गए हैं। फिलहाल 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी किनारे के गांवों में एक बार फिर लोग दहशत में हैं। वहीं चमरखन्ना गांव में गंभीर रूप से बीमार लोगों को निकालने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद को बचाव के लिए लगाया है।

विज्ञापन


चंद्रावल बांध में अधिकतम पानी की क्षमता 502 फीट स्तर तक है। देर शाम बांध में खतरे के निशान तक पानी देख अधिकारियों ने हाई एलर्ट जारी कर दिया। एसडीएम किशोर गुप्ता ने चंद्रावल नदी के निकट बसे गांवों के लोगों को नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना के साथ ऊंचाई वाले स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


बांध के अवर अभियंता देवनरेश विश्वकर्मा ने बताया कि रात में जलस्तर फाटक छह फीट तक खोलने पड़े। जिससे 25-30 हजार क्यूसेक घन प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया। जिससे नदी का स्तर जो तीन मीटर घट गया था। वह रात से बढ़ना शुरू हो गया। पूरी रात नदी के किनारे वाले बाशिंदे बाढ़ के भय से सो नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम पांच बजे तक नदी के किनारे के गांव भवानी, अलीपुरा, चमरखन्ना, छिरका, मवईया, नरायच, भमौरा, मदारपुर, छिमौली, सिजनौड़ा, पढ़ोरी, परछा, परछछ, किसवाही गांवों में बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। अवर अभियंता ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे बांध के तीन फाटक बंद कर दिए गए। अब मात्र तीन फाटकों से तीन-तीन फीट पानी ही निकाला जा रहा है।


शाम छह बजे यह सामान्य लेबिल 498 के स्तर पर आ जाएगा। जिससे यह खुले गेट भी बंद हो जाएंगे। तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि फिलहाल किसी गांव में किसी जनहानि की सूचना नहीं है और लोग भयभीत न हो। नदी जिस हिसाब से बढ़ रही है। फाटक बंद होने पर धीरे-धीरे कम हो जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed