{"_id":"5edceb278ebc3e902b0f85d2","slug":"21591536423-hamirpur-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, आज से खुलेंगे मंदिरों के कपाट होगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, आज से खुलेंगे मंदिरों के कपाट होगी पूजा
विज्ञापन
शहर में बना चौरा देवी मंदिर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों में नहीं बजेंगे घंटे, मंदिरों को सैनिटाइज कर हुई साफ सफाई मंदिर के बाहर गोले में खड़े होकर भक्त करेंगे पूजा रेस्टोरेंट, होटल संचालक भी तैयारियों में जुटे
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। अनलॉक 1 में सोमवार से खुलने वाले धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट, मॉल आदि खोलने के लिए प्रशासन ने सभी इंतजाम कर लिए हैं। रविवार की शाम धार्मिक स्थलों में पालिका की टीम द्वारा सैनिटाइज, साफ सफाई व मंदिरों के बाहर भक्तों को पूजा करने के लिए गोले बना दिए गए हैं। इसी के साथ मंदिर की दीवारों में कोरोना वायरस बचाव संबंधित पोस्टर भी लगा दिए गए हैं। अनलॉक 1 में शासन ने आठ जून से धार्मिक स्थलों, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट आदि खोलने के निर्देश जारी किए थे। जिस पर सभी होटल व रेस्टोरेंट संचालक खोलने के लिए साफ सफाई व दिशा निर्देश की तैयारियों में जुट गए हैं। शहर के चौरादेवी मंदिर, संगमहेश्वर, पतालेश्वर, गौरादेवी, कल्पवृक्ष मंदिरों में रविवार को मंदिर में पालिका की टीम पहुंचकर सैनिटाइज व साफ सफाई का काम शुरू कर दिया है। मंदिर के अंदर घड़ियाल को भी सैनिटाइज किया गया है। चौरा देवी मंदिर के पुजारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा मंदिरों के पुजारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कहा कि मंदिरों को सैनिटाइज व साफ सफाई कराया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर के कपाट तो खुलेंगे। लेकिन भक्त मंदिर के अंदर से पूजा नहीं कर सकेगा। कहा कि मंदिर के कपाट के बाहर से खड़े होकर पूजा की जाएगी। इसके लिए उन्होंने कपाट के पास चार गोले बना दिए हैं। जिससे एक समय पर चार भक्त पूजा कर सकेंगे। और मास्क लगाकर ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। कहा कि विशेष पूजा या मन्नत होने पर ही दो भक्तों को मंदिर के अंदर घुसकर पूजा करने की अनुमति दी जाएगी। कहा कि मंदिर के बाहर सैनिटाइज व साबुन रखकर आने वाले भक्तों के हांथों को धुलाया जाएगा। ---------------------------------
नहीं बजेंगे मंदिर के घंटे
पुजारी सुरेश चंद्र ने बताया कि मंदिर के अंदर लगे घंटों को कपड़ा से धक दिया जाएगा। जिससे भक्त मंदिर में आकर घंटा न बजा सके। कहा कि पूजा करने की छूट दी गई है। लेकिन मंदिर में घंटा बजाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित सुरेश चंद्रा द्विवेदी
- फोटो : AMAR UJALA
पंडित सुरेश चंद्रा द्विवेदी
मंदिर के बाहर लगे पोस्टर
- फोटो : AMAR UJALA
मंदिर के बाहर लगे पोस्टर