{"_id":"5b36742d4f1c1b6c4d8b94c2","slug":"201530295341-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अपनी बेटी की ससुराल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मंगलवार को सुबह दिबियापुर जा रहे बाइक सवार दंपति को एक ट्रक ने हाईवे में टक्कर मार दी। बाइक में पीछे बैठी पत्नी की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अजीतमल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से ट्रक को बरामद कर लिया है, ड्राइवर भागने में सफल रहा।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गोहानी कला निवासी नाथूराम (60) अपनी पत्नी मालती देवी (55) के साथ मंगलवार सुबह बाइक से अपनी बेटी की ससुराल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने दिबियापुर जा रहे थे। अभी वह अमावता मोड़ पर हाईवे पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मालती देवी बाइक से उछल कर ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि नाथूराम गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए इस हादसे से हाईवे पर आसपास के लोग दौड़ पड़े और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को पकड़ लिया। जबकि ड्राइवर मौके से भाग निकला। इधर, हादसे की सूचना नाथूराम के घर पर पहुंचने पर कोहराम मच गया। नाथूराम का पुत्र मौके पर पहुंचा और पिता को अजीतमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। अजीतमल कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कोतवाली में खड़ा करा लिया गया है।