फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   2000 MT urea sent to committees and PCF centers

समितियों व पीसीएफ केंद्रों को यूरिया खाद उपलब्ध कराई

Thu, 16 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
2000 MT urea sent to committees and PCF centers
हमीरपुर। महोबा में दो हजार एमटी यूरिया की रैक आते ही जिले की समितियों में भेजने का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ.सरस कुमार तिवारी ने बताया कि इफ्को यूरिया खाद सहकारी समितियों, पीसीएफ केंद्रों व कृषक सेवा केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही है। कुल्हेंडा, चंडौत, बिलगांव, हेलापुर, मगरौठ, गोहांड, जलालपुर, इचौली, बिगहना, मुंडेरा व क्रय विक्रय समिति राठ समितियों को साढ़े पांच पांच सौ बोरी, पीसीएफ सुमेरपुर व राठ को ग्यारह ग्यारह सौ बोरी सहित अन्य समितियों व पीसीएफ केंद्र व किसान सेवा केंद्रों को भी साढ़े पांच पांच सौ बोरी खाद उपलब्ध कराई गई हैं। शेष खाद पीसीएफ बफर गोदाम में रखी गई है। 1330 मीट्रिक टन चंबल यूरिया, 800 मीट्रिक टन आरसीएफ तथा 600 मीट्रिक टन एनएफएल यूरिया का आवंटन निजी क्षेत्रों के लिए किया गया है। बुधवार को महोबा इफको रैक प्वाइंट का निरीक्षण किया। जिला प्रबंधक पीसीएफ दिनेश कुमार व क्षेत्रीय प्रबंधक शशिकांत रहे। बताया कि किसान किसी भी समस्या के लिए उनके कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम नंबर 8468015884 पर संपर्क कर सकते हैं।

हमीरपुर। भाकियू के पदाधिकारियों ने तहसील स्तरीय मासिक बैठक की। इसके बाद समस्याओं के निदान को छह सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में किसानों की दयनीय स्थित को देखते संपूर्ण कर्ज माफ करने, गोशालाओं में बंद मवेशियों के भरण पोषण की व्यवस्था करने, निजी नलकूपों पर बिजली बकाया बिल कनेक्शन न काटने आदि मांगों को शामिल किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द विचार नहीं हुआ तो 21 दिसंबर को कलक्ट्रेट के गोल चबूतरे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में भाकियू के सुमेरपुर ब्लाक अध्यक्ष राजू साहू, कुरारा अध्यक्ष श्रीराम यादव, भूप सिंह, हरी नारायण, रामलखन, जयप्रकाश, सरजू आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed