{"_id":"570a9ce04f1c1b546dc81131","slug":"2-hose-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो घ्ार राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो घ्ार राख
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
पटरी पर लगी आग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के दो स्थानों पर कच्चे घरों में आग लगने से गृहस्थी राख हो गई। इसमें हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाली के पथनौड़ी गांव निवासी राजेंद्र लोधी उर्फ राजू पुत्र नारायन लोधी परिवार के साथ रहता है। शनिवार शाम वह परिवार के साथ खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल की थ्रेसिंग करने गया था। घर में उसकी पुत्री सोनम और पुत्र अतुल मौजूद थे। रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि राजेंद्र के दूसरे घर को भी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। पीड़ित राजेंद्र ने बताया कि आग से घर में रखा भूसा, अनाज, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसी तरह से कस्बे के सिकंदरपुरा चरखारी रोड पर कल्लू कुचबंदिया की पुत्री प्रियंका शनिवार शाम करीब आठ बजे घर में खाना बना रही थी। सब्जी छोंकने के दौरान आग की लपटों से घर में आग लग गई। आग से घर में रखे 3300 रुपये नगद, अनाज और गृहस्थी राख हो गई। इसमें करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन