फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   18 overloaded and non-royalty trucks caught, fined Rs 10 lakh

Hamirpur News: 18 ओवरलोड व बिना रॉयल्टी ट्रक पकड़े, 10 लाख जुर्माना

Tue, 31 Mar 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
18 overloaded and non-royalty trucks caught, fined Rs 10 lakh
हमीरपुर। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने के लिए सोमवार देर शाम से रात तक संयुक्त अभियान चलाया गया। कुंडौरा, नारायणपुर, गहबरा और मौदहा क्षेत्र में की गई सघन चेकिंग के दौरान 18 ट्रकों को ओवरलोड और बिना रॉयल्टी खनन सामग्री परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान टीम को सूचना मिली कि कुछ ट्रकों को कार्रवाई से बचाने के लिए एक वर्कशॉप में छिपाकर रखा गया है। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और वहां से सात ट्रकों को बरामद किया। जांच में सभी वाहनों में खनन व परिवहन नियमों का उल्लंघन पाया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि पकड़े गए वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग और खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई है। अब तक करीब 10 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क वसूला गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान में खनन निरीक्षक उमाकांत और पीटीओ चंदन पांडे सहित विभागीय टीम मौजूद रही।


वर्कशॉप में छिपाए गए थे सात ट्रक
कार्रवाई से बचने के लिए सात ट्रकों को वर्कशॉप में छिपाकर रखा गया था। टीम ने छापेमारी कर सभी वाहनों को पकड़ लिया और नियमानुसार कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed