फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   अलग से शौचालय और रसोई बनाओ तभी अलग होगा परिवार

अलग से शौचालय और रसोई बनाओ तभी अलग होगा परिवार

Tue, 11 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
अलग से शौचालय और रसोई बनाओ तभी अलग होगा परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर(हमीरपुर)। हमीरपुर जिला की पंचायतों में बिना शौचालय और रसोईघर के पंचायत रजिस्टर में अलग परिवार दर्ज नहीं हो सकेगा। पंचायतों ने अलग परिवार दर्ज करने के लिए शौचालय और रसोईघर की शर्त अनिवार्य कर दी है। बता दें कि इससे पूर्व परिवार रजिस्ट्रेशन के लिए इस तरह की कोई शर्त नहीं थी। उपायुक्त हमीरपुर के निर्देशों पर पंचायतों ने यह कदम उठाया है।

प्रशासन ने जिला को खुला शौचमुक्त तथा स्वच्छ बनाने के लिए यह कदम उठाया है। पंचायतों में रसोई गैस कनेक्शन और राशन कार्ड बनाने के लिए कई परिवार अलग हो जाते हैं। कई परिवार चूल्हा रखकर अलग रसोई दिखाकर परिवार का राशन कार्ड बना लेते हैं, लेकिन अब पंचायतों को अलग शौचालय की शर्त का पालन करना होगा। पंचायतें अलग परिवार के लिए आवेदन करने वाले परिवारों की रसोईघर और शौचालय की जांच करेगी। इसके उपरांत ही पंचायत द्वारा परिवार को अनुमति दी जाएगी। बीडीओ बिझड़ी ने उपमंडल की सभी पंचायतों को उपायुक्त के निर्देश जारी कर दिए हैं। बल्याह पंचायत उपप्रधान प्रवीण शर्मा ने कहा कि स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा खुला शौचमुक्त रखने के लिए प्रशासन का यह कदम सराहनीय है। उधर, बीडीओ बिझड़ी बलिंद्र जसवाल का कहना है कि अलग परिवार के लिए अब रसोईघर के साथ शौचालय का निर्माण होना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया सभी पंचायतों को उपायुक्त का यह निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed