फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   एचआरटीसी ने शुरू किए आधा दर्जन बस रूट

एचआरटीसी ने शुरू किए आधा दर्जन बस रूट

Fri, 06 Oct 2017 10:28 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी ने शुरू किए आधा दर्जन बस रूट
हमीरपुर। एचआरटीसी ने आधा दर्जन नए रूटों पर बस सेवा शुरू की है। इनमें पालमपुर से दिल्ली, चंडीगढ़, परवाणू और टांडा से बंजराड़ू तथा जोगेंद्रनगर से पठानकोट रूट शामिल हैं। सभी रूटों पर निगम प्रबंधन ने बसें चलाना शुरू कर दिया है। पालमपुर से दिल्ली रूट पर निगम प्रबंधन ने नई स्कानिया बस सेवा को शुरू किया है। इस रूट पर दोनों बसें दिन के समय ही अप डाउन करेंगी। पालमपुर से दिल्ली के लिए बस सुबह आठ बजे रवाना होगी, जबकि दिल्ली से पालमपुर के लिए दूसरी बस सात बजे रवाना होगी। इसके अलावा पालमपुर से चंडीगढ़ रूट पर पालमपुर डिपो की बस दौैड़ेगी। यह बस सुजानपुर, नादौन, ऊना और बद्दी होकर चंडीगढ़ पहुंचेगी। नगरोटा बगवां डिपो की नए रूट पर बस पालमपुर से परवाणू के लिए दौड़ेगी। यह बस वाया कांगड़ा, ऊना, बद्दी होकर परवाणू पहुंचेगी। इसके अलावा टांडा से बंजराड़ू रूट पर नगरोटा बगवां डिपो की बस वाया कांगड़ा होकर दो बजे रवाना होगी। बस सुबह 5 बजे बंजराड़ू से वापस टांडा के लिए रवाना होगी। इसके अलावा निगम ने जोगेंद्रनगर से पठानकोट के लिए भी नया बस रूट शुरू किया है। उधर, परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि निगम प्रबंधन ने करीब आधा दर्जन नए बस रूट शुरू किए हैं। इन रूटों पर बसें भेजना शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed