{"_id":"572647724f1c1bbe7b5ccff7","slug":"16-house-caugth-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 मकानों में लगी आग, चार लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 मकानों में लगी आग, चार लोग झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 01 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
सुमेरपुर के इमिलिया थोक में जले मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के इमिलिया थोक में रविवार दोपहर चाट की ठिलिया में रखे स्टोव में विस्फोट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के मकानों को भी चपेट में ले लिया। जब तक दमकल मौके पर पहुंचकर आग बुझाती, 16 मकान जल गए। लाखों की गृहस्थी राख हो गई। हादसे में दो मासूमों समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
रविवार दोपहर डेढ़ बजे इमिलिया थोक के पास रेलवे लाइन की तरफ कुशवाहा मोहाल में राजू चाट वाला ठिलिया पर स्टोव जला रहा था। इसी दौरान स्टोव में विस्फोट होने से ठिलिया में आग लग गई। ये देख राजू ठिलिया छोड़कर भाग गया। तेज हवा के कारण ठिलिया में लगी आग बढ़ गई और आसपास के मकानों को भी चपेट में ले लिया। आग से मोहल्ला निवासी श्रीकिशन, भगवानदास, कामता, मुंशी, महावीर, बउवन, मुन्नू, हंसा, देवकली, बाबूजी, बीरन, मुराली, रामनारायन, जगत, राजू, हर प्रसाद के मकान जलने लगे। लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई।
विज्ञापन
आग से गृहस्थी बचाने के चक्कर में श्रीकिशन 35, राजू 30, राजू का नौ माह का पुत्र पीयूष और ढाई वर्षीय पुत्री स्नेहा झुलस गई। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। सपा नेता सदर विधायक के पुत्र डा. मनोज प्रजापति मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को ढांढस बंधाया। उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। उधर इमिलिया थोक मोहल्ला निवासी संजय यादव ने बताया कि राजू जल्ला चाट की ठिलिया ट्रांसफार्मर के नजदीक रखे था। उसने कहा कि ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से ठिलिया में आग लगी।
विज्ञापन