{"_id":"56febe304f1c1b2740f00106","slug":"15000-answer-sheet-checked","type":"story","status":"publish","title_hn":" 15 हजार उत्तर पुस्तिकाओं को हुआ मूल्यांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार उत्तर पुस्तिकाओं को हुआ मूल्यांकन
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी में मूल्यांकन करते परीक्षक ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन में शुक्रवार को 15,066 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। इस दौरान एक उत्तर पुस्तिका में पांच सौ का नोट निकला।
विज्ञापन
शिक्षक सेवा नियमावली के तहत मूल्यांकन कार्य को भी शामिल किया गया है। इसके बावजूद परीक्षक मूल्यांकन कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। यही कारण है कि जिले के दो मूल्यांकन केंद्राें में लगाए गए 699 परीक्षकों में से शुक्रवार को मात्र 466 परीक्षक ही उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इंटर की उत्तर पुस्तिकाआें के मूल्यांकन को जीआईसी में लगाए गए 299 परीक्षकों में 180 ही उपस्थित रहे। यहां 7931 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उप नियंत्रक योगेश ज्ञानी ने बताया कि केंद्र में अब तक 9529 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। वही इस्लामियां इंटर कालेज में चल रही हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 400 परीक्षक लगाए गए हैं। जिसमेें 286 परीक्षकों ने 7135 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
उप नियंत्रक शमशाद अहमद ने बताया कि अब तक 17,135 पुस्तिकाओें का मूल्यांकन कार्य किया जा चुका है। डीआईओएस डा. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि गैरहाजिर परीक्षकों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।