फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   144 students made distance on the first day

मदरसा बोर्ड की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में शुरु

Sat, 14 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
144 students made distance on the first day
मौदहा (हमीरपुर)। मदरसा बोर्ड की परीक्षा शनिवार से राजकीय बालिका इंटर कालेज में शुरू हो गई। जिले में एक सेंटर मौदहा तो दूसरा राठ में बनाया गया है। केंद्र प्रभारी शहाना व मौलाना अताउर्हमान ने बताया की परीक्षाएं 23 मई तक चलेगी। पहले दिन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभय सागर ने पहली पाली में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बता दें कि मुंशी,मौलवी,आलिम ,कामिल, फाजिल आदि परीक्षा रमजान की वजह से विलंब से गर्मी में शुरू हुई। पहली पाली में मुंशी और मौलवी(समकक्ष हाईस्कूल) के कुल संस्थागत और व्यक्ति गत पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 239 रही जिनमे से 140 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा केंद्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जबकि 94 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में आलिम (समकक्ष इंटर),कामिल(समकक्ष स्नातक)और फाजिल (समकक्ष परास्नातक) कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन किया गया। इसमें 276 में 50 अनुपस्थित रहे। डीएमओ अभय कुमार सागर ने बताया कि छात्रों का रुझान रोजगार परक व्यवसायिक शिक्षा की तरफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed