फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   उपयोग न होने के कारण वाटर ओवर हैड टैंक पड़े बेकार

उपयोग न होने के कारण वाटर ओवर हैड टैंक पड़े बेकार

Tue, 24 Oct 2017 10:29 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
उपयोग न होने के कारण वाटर ओवर हैड टैंक पड़े बेकार
वाटर टैंक - फोटो : demo pics
बिझड़ी(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए अधिकांश वाटर ओवर हेड टैंक बेकार पड़े हुए हैं। जिनमें ग्राम पंचायत टिक्कर राजपूतां में कालका देवी मंदिर के पास बनाया ओवर हेड टैंक, चकमोह शास्त्री नगर के नजदीक बनाया ओवर हेड टैंक, बल्हविहाल पंचायत के नजदीक कोट गांव के टैंक बिना उपयोग के सफेद हाथी बने हुए हैं। पानी की समस्या को दूर करने के लिए बनाए गए सभी वाटर ओवर हेड टैंक एक लाख लीटर पानी की क्षमता वाले बने हुए हैं। विभाग द्वारा इन टैंको का उपयोग करने की बजाय पुराने छोटे टैंकों से ही काम चलाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब इन ओवर हेड टैंकों का इस्तेमाल ही नहीं करना था तो बनाया ही क्यों? इलाके के लोग पहले से ही पानी की कमी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

पानी न आने के कारण लोग पुराने प्राकृतिक जल स्रोतों से गंदला पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों राजेश कुमार, संजय पटियाल, विधि सिंह, प्रीतम सिंह, रमेश सिंह, कुलवंत सिंह व सुभाष चंद आदि का कहना है कि इस समस्या बारे कई बार विभागीय कर्मचारियों को अवगत करवाया गया है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने पानी की सप्लाई को बनाए गए वाटर ओवर हेड टैंकों का इस्तेमाल करके क्षेत्र में पानी की सुचारु आपूर्ति की मांग उठाई है। इस संदर्भ में सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग बड़सर सुशील कुमार का कहना है कि बड़सर के अंतर्गत पड़ने वाले ओवर हेड टैंकों को इस्तेमाल में लाया जा रहा है, परंतु स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवर हेड टैंकों का विभाग द्वारा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed