{"_id":"59edd3654f1c1b60678b6f19","slug":"141508758373-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में रचना प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में रचना प्रथम
Updated Mon, 23 Oct 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सावित्री कटवाल के निर्देशानुसार नालंदा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ग्लोबल आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाषण और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में रचना ने प्रथम, कविता ने द्वितीय और जितेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुरेश कुमार, बीसीसी सुलोचना देवी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रकाश चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुरेश कुमार ने कहा कि आयोडीन की कमी से होने वाले विकारों में सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव घेंघा एवं स्नायु संबंधी विकार हो सकता है। आयोडीन की कमी से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास नहीं हो पाता है। उन्होंनेे कहा कि एक व्यक्ति को प्रतिदिन 150 माइक्रोग्राम आयोडीन की जरूरत होती है। मनुष्य को आयोडीन नमक से भी प्राप्त होता है। आयोडीन नमक का प्रयोग करना चाहिए ताकि आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों से मुक्ति मिल सके। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य सुरेश ठाकुर सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षु मौजूद रहे।