{"_id":"62619f6748fc1f2fb046a679","slug":"14-hundred-people-got-treatment-in-the-block-level-fair-hamirpur-news-knp692520446","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक स्तरीय मेले में 14 सौ लोगों का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक स्तरीय मेले में 14 सौ लोगों का हुआ उपचार
विज्ञापन
मुस्करा में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करते डीएम डॉ चंद्र भूषण त्रिपाठी।
- फोटो : HAMIRPUR
मुस्करा। सीएचसी में ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। शुभारंभ जिलाधिकारी डा. चंद्रभूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
मेले में 1400 मरीजों का उपचार किया गया और नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। मेले में कुष्ठ रोग, टीवी, मोतियाबिंद, संचारी रोग उन्मूलन संबंधी, आयुर्वेद, दंत रोग, स्त्री रोग, यूनानी चिकित्सा विभाग के स्टाल, बाल रोग विशेषज्ञ, जीसीएन पोषण अभियान, बालिका शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन विभाग आदि से संबंधित स्टाल लगाए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी गरीबों लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा मिले, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।
ऐसे आयोजनों से गरीब तबके के लोगों को लाभ मिलता है। मेले में ब्लॉक प्रमुख वीरनारायण सिंह राजपूत, करण सिंह दद्दू, उप जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव, सीओ राठ अभय नारायण राय, सीएमओ डा. एके रावत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. बीएस राजपूत, डा. शिव जी गुप्ता, डा. विपिन राजपूत, डा. एसके सिंह, डा. हेमंत दसारिया, ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान त्रिभुवन सिंह, अभिषेक तिवारी जनसेवक सहित स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने को मेले का आयोजन हुआ। मेले में
सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें सरकार दो लाख की धनराशि भी खर्च कर रही है। जिला स्तरीय स्पशेलिस्ट डाक्टरों की टीम भी भेजने के निर्देश हैं। मुस्करा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी संख्या में मरीजों की जमवाड़ा रहा, लेकिन स्पेशलिस्ट चिकित्सकों का अभाव देखा गया। वहीं स्थानीय डॉक्टर मरीजों का उपचार करते रहे।