{"_id":"61b0f84861aa204516038ee0","slug":"14-goats-died-of-disease-in-two-days-hamirpur-news-knp668494573","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से दो दिनों में मरी चौदह बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से दो दिनों में मरी चौदह बकरियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। रेलवे स्टेशन के सरकारी कालोनी निवासी रेलवे कर्मी की एक दर्जन से अधिक बकरियां बीमारी से दो दिन के अंदर मर गईं।
स्थानीय निवासी सोबरन सिंह यादव ने बताया कि वह रागौल रेलवे स्टेशन मौदहा में तैनात हैं। वह 14 बकरियां पाले थे। जो दो दिनों के अंतराल में अज्ञात बीमारी से मर गईं। छह दिसंबर को छह और सात दिसंबर को आठ बकरियां मर गई। करीब एक लाख का नुकसान हो गया। बीमारी के मौत की आशंका के चलते उसने सभी बकरियों को दफना दिया है।
पशु अस्पताल के डा. हेमंत पांचाल का कहना है कि सर्दी के मौसम में बकरियों में सर्दी, जुकाम के अलावा अन्य बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। छिमौली व मदारपुर आदि गांवों के पशुपालकों की बकरियों में जुकाम आदि होने पर वह दवा ले गए हैं। उन्होंने नगर में एक साथ इतनी बकरियां मरने की घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।