फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   इस्तीफे नामंजूर, अपने अपने पद पर रहेंगे मंडल पदाधिकारी

इस्तीफे नामंजूर, अपने अपने पद पर रहेंगे मंडल पदाधिकारी

Wed, 25 Oct 2017 03:59 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
इस्तीफे नामंजूर, अपने अपने पद पर रहेंगे मंडल पदाधिकारी
bjp logo
भोरंज(हमीरपुर)। भाजपा मंडल भोरंज के सामूहिक इस्तीफे को पार्टी संगठन ने नामंजूर कर दिया है। अब सभी पदाधिकारी अपने अपने पदों पर पूर्व की भांति बने रहेंगे। विधानसभा चुनावों में भाजपा द्वारा वर्तमान विधायक डॉ. अनिल धीमान को विस क्षेत्र भोरंज से टिकट न देने के कारण भाजपा मंडल भोरंज ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं डॉ. अनिल धीमान को बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया था लेकिन उन्होंने सोमवार को नामांकन नहीं भरा। डॉ. अनिल धीमान द्वारा बतौर आजाद प्रत्याशी नामांकन न भरने के कारण मंडल कार्यकारिणी की एक बैठक मंगलवार को हुई। इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सोनी ने की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा मंडल के सदस्य एकजुट होकर पार्टी हाईकमान का आदेश मानते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में काम करेंगे। इस मौके पर कायकर्ताओं को चुनावी ड्यूटियां भी बांटी गईं। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमारी, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर, मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर, विपिन अग्रिहोत्री, भाजयुमो अध्यक्ष अजय कुमार, मीडिया प्रभारी अनिल शर्मा, रिपू दमन, पूर्व मंडलाध्यक्ष दलवीर ठाकुर, अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहे। वहीं इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमारी ने तरक्वाड़ी में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला महिला मोर्चा महामंत्री अंजू ठाकुर, भोरंज महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम अरोड़ा, नीरजा खान, चुनाव के लिए जिला प्रभारी पूर्व विधायक इटावा अशोक दूबे, नरेंद्र राणा, कर्मी धीमान व मीरा देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंडल भाजपा अध्यक्ष बैठक से रहे नदारद
मंगलवार को आयोजित बैठक में भाजपा मंडल भोरंज के अध्यक्ष मौजूद नहीं रहे। उन्होंने कहा कि वे बीमार हैं जिस कारण वह बैठक में नहीं आ पाए। जिला महामंत्री राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा मंडल भोरंज ने जो इस्तीफे दिए थे, वे नामंजूर कर दिए गए हैं। सभी पदाधिकारी अपने अपने पद पर तैनात रहेंगे व भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed