{"_id":"594183944f1c1bf96f8b4633","slug":"131497465748-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुठार में दो हफ्ते से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुठार में दो हफ्ते से पेयजल आपूर्ति ठप
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भरमोटी कुठार गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। समस्या के बारे में आईपीएच विभाग को कई बार बताया जा चुका है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। ग्रामीणों में सुरेश कुमार, मुकेश, सचिन, देशराज, सुलोचना देवी, सीतो देवी, फूला देवी, सरस्वती देवी, मलका देवी का कहना है कि बीते दो सप्ताह से गांव में पेयजल आपूर्ति पूर्णतया ठप है। गर्मियों में अकसर गांव में पेयजल की दिक्कत रहती है। लोगों का आरोप है कि समस्या के बारे में संबंधित विभाग को कई बार बताया जा चुका है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पेयजल आपूर्ति न होने से करीब तीन दर्जन परिवार पूरी तरह पेयजल स्रोतों पर निर्भर हैं। लोगों ने विभाग से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। आईपीएच विभाग नादौन के एसडीओ मीर चंद का कहना है कि कुठार गांव की पेयजल समस्या का जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा।