फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में पार्किंग को लेकर मारामारी

क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में पार्किंग को लेकर मारामारी

Wed, 25 Oct 2017 04:00 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में पार्किंग को लेकर मारामारी
parking - फोटो : demo pics
हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में वाहनों की पार्किंग को लेकर मारामारी हो रही है। रोजाना दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा कर्मियों के साथ झड़प हो रही है। अस्पताल परिसर में आपातकालीन कक्ष के बाहर रोजाना बेतरतीब वाहन पार्क हो रहे हैं। ऐसे में एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए जा रहे मरीजों को भी मुख्य गेट के बाहर सड़क में ही उतारा जा रहा है। इससे रोगियों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया है।
विज्ञापन

लोगों में सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, देशराज, सुमित, शुभम ठाकुर, अनिल कुमार आदि का कहना है कि अस्पताल परिसर के बाहर रोजाना बेतरतीब वाहन पार्क हो रहे हैं। पार्किंग फुल होने के बाद सुरक्षा कर्मी अगर दोपहिया वाहन चालकों को गेट के अंदर आने से रोक रहे हैं तो चालक सुरक्षा कर्मियों से उलझ रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों की रोजाना सुरक्षा कर्मियों के साथ झड़प हो रही है। इतना ही नहीं अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सकों के वाहनों के लिए स्पेशल पार्किंग स्टीकर भी जारी नहीं किए हैं। ऐसे में चिकित्सकों को भी वाहन पार्क करने में परेशानी आ रही है। शहरवासियों ने अस्पताल प्रबंधन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्चना सोनी का कहना है कि वाहनों की संख्या बढ़ने पर पार्किंग की समस्या होती है। इसके लिए सुरक्षाकर्मी को पार्किंग में नियुक्त किया गया है। जल्द ही चिकित्सकों के वाहनों को भी पार्किंग स्टीकर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed