{"_id":"59d7b6214f1c1b74698b470d","slug":"11507309089-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर की हर पंचायत में पहुंचेगी वीवीपीएटी मशीन: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर की हर पंचायत में पहुंचेगी वीवीपीएटी मशीन: उपायुक्त
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि सामान्य निर्वाचन विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल मशीन) का उपयोग किया जाएगा। हिमाचल में पहली बार इस मशीन का उपयोग अप्रैल माह में भोरंज उपचुनाव में सफलतापूर्वक किया जा चुका है। मतदान केंद्रों से मतदान की लाइव कवरेज भी यू ट्यूब के माध्यम से देखने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के माध्यम से मतदान केंद्रों में इंटरनेट की सुविधा के बारे में रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिन मतदान केंद्रों में इंटरनेट इत्यादि की बेहतर सुविधा होगी, वहां से लाइव कवरेज की व्यवस्था की जाएगी।
उपायुक्त ने हमीर भवन में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा कि हमीरपुर की सभी 229 पंचायतों में वीवीपैट मशीन के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए अभियान भी आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामान्य निर्वाचन विधानसभा-2017 के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार विभिन्न कार्यों के लिए हमीरपुर जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। नोडल अधिकारी निर्वाचन की अधिसूचना होने के तुरंत बाद भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार अपनी ड्यूटी देंगे। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के लिए एडीएम, कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार निर्वाचन प्रशिक्षण प्रबंधन, बैलेट पेपर तथा एवं वोटिंग स्लिप के लिए जिला राजस्व अधिकारी, मीडिया एवं संचार के लिए जिला लोक संपर्क अधिकारी, कंप्यूटीकरण के लिए जिला सूचना अधिकारी, हेल्पलाइन एवं शिकायत निवारण के लिए जिला प्लानिंग अधिकारी, स्वीप के लिए उपनिदेशक शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला में 524 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दस दस मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। हमीरपुर जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में अब तक तीन लाख 73 हजार 718 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।