फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   कैंडल मार्च निकाल सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च निकाल सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 18 Feb 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकाल सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
हमीरपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांधी पार्क में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धारा 370 समाप्त करने व चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने पर जोर दिया। वहीं जिले में अन्य संस्थाओं की ओर से शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


गांधी पार्क में भाजपाइयों ने चीन की सामग्री का बहिष्कार करने की शपथ लेकर दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संत विलास शिवहरे, जिला महामंत्री केके त्रिवेदी, चेयरमैन कुलदीप निषाद, सुरेश भदौरिया, सरस्वती शरण द्विवेदी, राम बिहारी शुक्ला, लक्ष्मीरतन साहू, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना सिंह, नीलम वाजपेई, अनिल शुक्ला, रेखा चंदेल आदि रहे। भिलांवा व मेरापुर में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर हाईवे में कैंडल मार्च निकाला। गुरुप्रसाद, अर्जुन, मयंक सिंह, शिवम सिंह, गोविंद, अमित, बबलू, रमाकांत आदि रहे।
विज्ञापन


मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार भूतपूर्व कर्नल अब्दुल हमीद के नेतृत्व में स्थानीय मंडी समिति परिसर से वीरभूमि बुंदेलखंड पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सैनिकों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व आतंकी सरगना हाफिज सईद, मसूर अजहर के पुतले लेकर कैंडल मार्च किया। इसके बाद मलीकुंआ चौराहे पर पुतले फूंके। शहीद स्मारक में कर्नल हमीद ने ललकारते हुए कहा कि कब तक जवानों के सिर कटवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आरपार का फैसला होना निश्चित करें। संगठन के अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, पीएल अनुरागी, रामस्वरूप, अशोक, संतराम, बृजलाल, सूबेदार जहीर अहमद, हवलदार अब्दुल हबीब, हवलदार अताउल्ला व शमशाद अहमद, शारदा, जहीर अहमद, रज्जन प्रसाद, कामता प्रसाद आदि मौजूद रहे। उधर आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के आतिफ मुबीन, फिरोज पठान, मुमताज अली, शोएब महतौं, बब्लू कबीर, बाबू शाहिद ने रहमानियां इंटर कालेज के पास से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर कैंडल मार्च निकाला। वहीं सपाइयों ने देर रात गोल मार्केट से कैंडल मार्च निकाला।

सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खां, नगर पालिका अध्यक्ष रामकिशोर, बाबू राना, नवाब खां, जबीर अहमद, नसीमउद्दीन, मुईन उददीन, मौलाना अताउर्रहमान आदि रहे। गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार गांव के बांके बिहारी मंदिर में नाराज लोगों ने एकत्र होकर शोकसभा की। भाजपा नेता विमलचंद गुरुदेव, कमला गुरुदेव, छोटे बाबू गुरुदेव, कुलदीप, अनिल सक्सेना, सुशील चौरसिया आदि ने कैंडल मार्च निकाल और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पंधरी, इंगोहटा, बिदोखर गांवों में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। कस्बे में मुस्लिम समाज के युवाओं ने गढ़ी मोहाल में कैंडल मार्च निकाल पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। जुलूस में अकबर अहमद, शाहीन, शमीम, जावेद, वसीम, बृजेश, गुरुचरन आदि सैकड़ों युवा शामिल रहे।

समता सैनिक दल के बाबू भाई की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कैंडल मार्च में महेश सिंह, अमित सिंह, श्याम सिंह चंदेल, गोपाल सिंह आदि रहे। वहीं आर्य समाज सत्संग भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें रामेश्वर प्रसाद, लोटन प्रसाद, अरविंद कुमार, लखनलाल, जगदीश आदि रहे।

विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने निकाला जुलूस
राठ। भाजपा युवा मोर्चा ने रविवार की शाम रामलीला मैदकान से जुलूस निकाला। जुलूस में विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, संतराम राजपूत, राजीव आर्य, संजय त्रिपाठी, पंकज शर्मा, प्रेमचंद्र अनुरागी, राहुल, नीरज द्विवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता रहे। पंडित परमानंद की प्रतिमा पर शहीदों की याद में मोमबत्तियां जलाईं। मेडिकल स्टोर एसोसिएशन के लोगों ने काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला।


जुलूस पड़ाव स्थित क्रांतिकारी पंडित परमानंद की प्रतिमा में एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. आरआर गुप्ता, सुशील सक्सेना, मनीष लाक्षाकार, कामता प्रसाद गुप्ता, प्रवीण कुमार मिश्रा, नरोत्तम, सत्यम अग्रवाल, सरताज, शहनशाह आदि रहे। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगा पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का पुतला फूंका। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र जायसवाल सहित जिले के सभी डीलरों ने पंप बंद कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

भाजपाइयों ने धारा 370 समाप्त करने व चीन की वस्तुओं का बहिष्कार करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed