{"_id":"59d7b6254f1c1b7a548b60c9","slug":"111507309093-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे किनारे खड़ी की जा रहीं बसें, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे किनारे खड़ी की जा रहीं बसें, जाम
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। स्थानीय बस अड्डे के मरम्मत कार्य के चलते बसों की आवाजाही बाधित हो गई है। एचआरटीसी प्रबंधन ने बस अड्डे के मुख्य प्रवेश को बसों के आने-जाने के लिए खुला रखा है। बावजूद इसके बस चालकों ने अपनी मर्जी से बसों के लिए सुपर हाइवे को ही बस अड्डा बना लिया है। ऐसे में यात्रियों को यहां परेशानी हो रही है। हाइवे पर जाम की समस्या पैदा हो गई है। पुलिस और हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारी बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के संगम स्थल जाहू में इन दिनों सात साल से उखड़े स्थानीय बस अड्डे की मरम्मत का कार्य हो रहा है। ऐसे में सुपर हाइवे की ओर से आने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है। जबकि, बस अड्डे का मुख्य प्रवेश मार्ग बसों की आवाजाही के लिए खुला रखा गया है।
इसके बावजूद बस चालक अपनी मर्जी से अड्डे में बसें लाने की बजाय सड़क किनारे खड़ा कर रहे हैं। इससे जहां हाइवे पर लंबा जाम लग रहा है। दूसरी ओर बाईपास पर कुल्लू, शिमला, हमीरपुर की ओर जा रहे वाहन चालकों के लिए जाम की वजह से परेशानी हो रही है। बसें अड्डे के लिए भूमिदान देने वाले डॉ. गौरी सागर, यात्री पंकज कुमार, रमेश चंद, कांता देवी, चमन लाल, विकास ठाकुर, राजीव कुमार, चमन कपूर, शशिवाला, आरती देवी, कंचन कुमारी, शिवम, मंजू, दीपक, हर्षलता, रामेश्वर आदि का कहना है कि बसों को बस अड्डे में खड़ा करने के आदेश दिए जाएं। हाइवे किनारे बसें खड़ा करने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, आरएम हमीरपुर अनूप राणा का कहना है कि बस अड्डा की मरम्मत की जा रही है। इसके लिए बसें एक तरफ से लाने के बारे में उपायुक्त हमीरपुर और पुलिस विभाग को सूचित कर दिया है।