{"_id":"9c20359eff1c2f752f962bfec0f5ce88","slug":"11-talented-student-got-prize-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 मेधावियों को किया सम्मानित
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कालेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महोबा-हमीरपुर कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने किया। मौके पर 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र यादव ने विद्यालय में साइंस की कक्षाएं चालू कराने और अध्यापकों की कमी पूरी कराने का आश्वासन दिया। छात्रा मीना, पुष्पा, रिंकी, रंजना ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
लक्ष्मी, दुर्गेश, अंजली, वंदना ने युगल गीत श्याम बंशी बजाते हो पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा देवकी ने डोला रे डोला मन डोला गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। मेनका, पूजा, रोहिणी, रंजना ने हास्य नाटक अनपढ़ बीवी में शानदार अभिनय किया। निशा का गीत धोखे में न रहना एलान है हमारा भी सराहा गया।
विज्ञापन
मीना, राधा, रोहिणी, रंजना, मीरा, पूजा, प्रतीक्षा ने हम वो माली हैं जिसने पतझड़ में खाक रमा ली कव्वाली प्रस्तुत की। समारोह में मेधावी छात्रा मधु, रानी, पूनम, मेहेर, पूजा, राधादेवी, दीपा व छात्र राहुल, धीरेंद्र कुमार, शिखा, आशू और रूबी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र राजपूत, रूप सिंह यादव, मुंशी बारेलाल, प्रधानाचार्य रामऔतार, जेपी यादव, लालाराम आदि मौजूद रहे।