फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   11 girls injured in accident

हादसे में 11 छात्राएं घायल

Tue, 01 Mar 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 01 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
11 girls injured in accident

बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्राओं से भरी स्कार्पियो मंगलवार सुबह हाईवे पर कुंडौरा के निकट खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 11 छात्राएं घायल हो गईं। इनमें से तीन छात्राओं कोे कानपुर रिफ र किया गया है।

विज्ञापन


बिवांर थानाक्षेत्र के पारा लदार गांव निवासी 11 छात्राएं स्कार्पियो से छात्राओं के साथ पेपर देने कुरारा स्थित कंचनलाल इंटर कालेज जा रही थी। मंगलवार सुबह हाईवे पर कुंडौरा गांव के पास ओमहरिहर महाविद्यालय के सामने सड़क किनारे खडे़ ट्रक में स्कार्पियो घुस गई। वाहन में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


जबकि चालक जीतेंद्र मौके से भाग निकला। घायलों की चीख पुकार सुन खेतों में काम कर रहे किसानों ने किसी तरह प्राइवेट वाहन के जरिये उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रभा, जानकी, मेवालाल व वंदना की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रिफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कुरारा के कंचनलाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हनुमंतशरण श्रीवास्तव ने बताया कि सभी छात्राएं गोविंद इंटर कालेज शेखूपुर में पढ़ती थीं। उनका सेंटर उनके कालेज में है। कानपुर में घायल छात्राओं के साथ हैलेट अस्पताल गए पारा निवासी महेंद्र ने बताया कि प्रभा की हालत गंभीर है।


 घायलों के नाम
छात्रा प्रीति (18) पुत्री जगमोहन, पूनम (18) पुत्री महेंद्रपाल, पूनम (18) पुत्री कल्लू, सविता उर्फ मुन्नी (18) पुत्री भोला, लक्ष्मी (20) पुत्री मेवालाल, विनीता (16) पुत्री बाबू, मनीषा (17) पुत्री जयसिंह,  अंजनी उर्फ जानकी (18) पुत्री भूरा, प्रभा (18) पुत्री नत्थू, वंदना (17) पुत्री बद्रीपाल, छात्रा गोमती (18) और लक्ष्मी के पिता मेवालाल (40)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed