फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पे बैंड व ग्रेड पे शीघ्र हो जारी : संघ

पे बैंड व ग्रेड पे शीघ्र हो जारी : संघ

Mon, 10 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
पे बैंड व ग्रेड पे शीघ्र हो जारी : संघ
पे बैंड और ग्रेड पे शीघ्र हो जारी : संघ
विज्ञापन

प्रयोगशाला कर्मचारी संघ ने सरकार से मांगों को पूरा करने का किया आग्रह
कहा, मांगें पूरी न की तो आगामी कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करेगा संघ
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। प्रदेश प्रयोगशाला कर्मचारी संघ ने सरकार एवं शिक्षा सचिव से 11 जुलाई को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रयोगशाला कर्मचारियों की पे बैंड ग्रेड पे की मुख्य मांग को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश गौतम ने कहा कि प्रदेश के सभी वर्गों के कर्मचारियों को छठे पे कमीशन सहित अन्य लाभ दिए जा चुके हैं। हालांकि स्कूल-कॉलेजों में तैनात प्रयोगशाला कर्मचारियों को उन लाभों से वंचित रखा गया है। मुख्यमंत्री ने पांच बार संघ के प्रतिनिधिमंडल को मांगों लाभ देने का आश्वासन दिया है लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ है। इस कारण इस श्रेणी के कर्मचारियों ने सरकार के प्रति रोष जताया है। संघ ने मांगें की हैं कि पे बैंड और ग्रेड पे शीघ्र जारी की जाए। सभी स्कूलों में एक पद जेएलए का दिया जाए, प्रयोगशाला भत्ता दिया जाए, लिपिकों की तर्ज पर समय समय पर लाभ दिए जाएं, एलए, जेएलए, एसएलए के सभ्ी रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। प्रदेश स्तर की वरिष्ठता सूची दोबारा बनाने आदि मांगों को पूरा करने का आग्रह संघ ने सरकार से किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इन मुद्दों पर जल्द ही संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। सभी मांगें पूरी न होने की स्थिति में आगामी कार्रवाई के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed