{"_id":"582b51414f1c1b7b388fef16","slug":"1000-500-will-not-take-note-of-the-co-operative-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोआपरेटिव बैंक नहीं लेगी 1000-500 के नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोआपरेटिव बैंक नहीं लेगी 1000-500 के नोट
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
मुस्करा कोआपरेटिव बैंक में पसरा सन्नाटा
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटों की बदली आम लोगों के जी का जंजाल बनी है। डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैंक में नोटिस चस्पा कर रिजर्व बैंक का हवाला देते हुए कहा है कि पुराने हजार और पांच सौ के नोट नहीं जमा होंगे। मुख्यालय की इस बैंक में आए लोग निराश होकर लौट गए। अन्य बैंकों में दिन भर लाइनें लगी रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों की ज्यादातर बैंक और पोस्टआफिस में छोटे नोटों का संकट रहा। जिससे लोगों को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन
राठ में एक बैंक में लाइन पर खड़ी महिला गश खाकर गिर गई। ग्रामीण इलाकों में जिन परिवारों में इसी महीने शादियां हैं, उन लोगों ने अपने रुपये तो जमा कर दिए। लेकिन बैंक से रुपये नहीं मिल रहे हैं। जिससे उनके सारे काम रुके हैं। वहीं, कुछ बैंकों ने दोपहर तक ही रुपये एक्सचेंज किए गए। इसके बाद रुपये न होने की बात कहकर लोगों को चलता कर दिया गया। जिसे देखकर आम लोगों की पीड़ा देखते ही बनी। हालांकि लोग हो हल्ला कर दूसरी बैंक शाखाओं की ओर रुख कर गए। पेश है अमर उजाला टीम की एक रिपोर्ट...
विज्ञापन
बैंक में कैशियर काउंटर के बाहर चैनल में एक हजार व पांच सौ के नोट जमा न करने की सूचना देते हुए एक नोटिस चस्पा मिली। बैंक से सिर्फ खाताधारक री रुपये निकाल रहे थे। करेंसी बदली नहीं जा रही थी। छानी निवासी धीरेंद्र कुमार सिंह पुराने नोट बदलने को आए। पूछने पर बताया कि रुपये जमा नहीं होने पर उसने खाते से एक हजार रुपया निकाले हैं। बैंक के आफिस में डिप्टी जीएम एसआर कुशवाहा मिले। कहा कि आरबीआई के चीफ मैनेजर पी विजय कुमार ने बीते सोमवार को आदेश जारी किया है। जिसमें बैंक में पुराने नोटों को जमा करने से मना किया है। बैंक के खाताधारक करीब 40 हजार किसान हैं। वहीं, अन्य खाता धारकों की संख्या करीब 50 हजार है।
विज्ञापन