{"_id":"660af5479c45a62b3b0ee6fe","slug":"10-departments-could-not-spend-rs-1911-crore-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-109648-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 10 विभाग खर्च नहीं कर पाए 19.11 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 10 विभाग खर्च नहीं कर पाए 19.11 करोड़ रुपये
विज्ञापन
हमीरपुर। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन रविवार को देर रात तक कई विभाग बजट ठिकाने लगाने में जुटे रहे। हर दिन की तरह ही कार्यालयों में कामकाज चलता रहा। दस विभागों का 19.11 करोड़ का बजट लौट गया। जिसमें सबसे अधिक बजट खर्च करने में मौदहा बांध आगे रहा। जबकि स्वास्थ्य विभाग सबसे फिसड्डी साबित हुआ है।
सोमवार से नए सत्र की शुरूआत हो गई। ट्रेजरी से 10 विभागों का मिला डाटा के अनुसार 19.11 करोड़ का बजट लौट गया है। जिसमें सबसे अधिक बजट खपाने में मौदहा बांध आगे रहा है। वित्तीय वर्ष 23-24 में मिला कुल 35 करोड़ 43 लाख 56 हजार के सापेक्ष विभाग ने 35 करोड़ 43 लाख 50 हजार 990 रुपये खर्च किए हैं। जबकि 5010 रुपये वापस किए हैं। वहीं सबसे फिसड्डी रहे स्वास्थ्य विभाग को पिछले वित्तीय वर्ष कुल 59 करोड़ 56 लाख 45 हजार 964 रुपये के सापेक्ष 52 करोड़ 21 लाख 8208 रुपये ही खर्च कर सका।
सात करोड़ 35 लाख 37 हजार 656 रुपये की धनराशि वापस की है। इसी प्रकार लोनिवि प्रांतीय खंड एक दो करोड़ 63 लाख 55 हजार 407 रुपये, प्रांतीय खंड सीडी-2 का चार लाख 74 हजार 963 रुपये, लघु सिंचाई विभाग का चार लाख 93 हजार 579 रुपये, नलकूप विभाग का एक करोड़ 83 लाख 81 हजार 78 रुपये, बेसिक शिक्षा का तीन करोड़ 56 लाख 31 हजार 891 रुपये, माध्यमिक शिक्षा का दो करोड़ 10 लाख 44 हजार 363 रुपये, लघु डाल का 21 हजार 180 रुपये व कृषि विभाग का 1.52 करोड़ का बजट वापस हुआ है। सभी 10 विभागों का कुल 19 करोड़ 11 लाख 45 हजार 127 रुपये बजट वापस किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
- 10 विभागों का करीब 19.11 करोड़ का बजट वापस किया गया है। अभी लेखा जोखा का कार्य चल रहा है। कई विभागों में पद रिक्त होने के चलते वेतन मान का बजट डंप रहा है। जिसे वापस किया गया है।
रविंद्र सिंह आर्य, वरिष्ठ कोषाधिकारी