{"_id":"9c98d03a-c95d-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"govt-not-responsible-for-khalid-mujahid-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खालिद की मौत के लिए सीएम अखिलेश नहीं जिम्मेदार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खालिद की मौत के लिए सीएम अखिलेश नहीं जिम्मेदार'
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि कचहरी ब्लास्ट के आरोपी खालिद मुजाहिद की मौत के लिए प्रदेश सरकार या मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन
खालिद की मौत बीमारी से हुई। आजमी बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इससे पहले आजमी ने कचहरी विस्फोट के आरोप में बंद तारिक कासमी से जेल में मुलाकात की और फिर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले।
आजमी के साथ पहुंचे तारिक के ताऊ मुमताज ने भी कहा कि वह सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
अबु आजमी ने कहा कि सपा सरकार खालिद को छुड़ाना चाहती थी। लेकिन उसकी मौत हो गई। मौत के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच की घोषणा कर दी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सूबे में निर्दोष मुसलमानों को जल्द से जल्द न्याय दिलाना चाहती है। खालिद व तारिक की रिहाई के लिए काम भी शुरू कर दिया था।
अदालत ने नहीं माना तो सरकार क्या करे। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इन गिरफ्तारियों को अपनी उपलब्धियों में शामिल किया था।
तारिक ने भी बताया, बीमार था खालिद
आजमी के मुताबिक तारिक कासमी ने बताया कि खालिद की तबियत पहले से खराब थी। फैजाबाद से लौटतेे वक्त उन्हें रास्ते में बेचैनी हुई और उनका शरीर लटकने लगा। तारिक ने खालिद को संभाला। खालिद को अस्पताल ले जाया गया। तारिक ने बताया कि उसके सामने खालिद से कोई मारपीट नहीं की गई।
विज्ञापन