{"_id":"5da9fa448ebc3e012e1f52f1","slug":"youth-jumped-into-the-river-police-in-search-family-members-were-crying","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवक नदी में कूदा, तलाश में जुटी पुलिस, परिवारवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवक नदी में कूदा, तलाश में जुटी पुलिस, परिवारवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Fri, 18 Oct 2019 11:15 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
युवक का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली इलाके के बालूशासन पुल से शुक्रवार की रात करीब आठ बजे एक युवक आमी नदी में कूद गया। घटना देखकर किसी राहगीर ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में कूदे युवक की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज बघौली खुश मोहम्मद ने बताया कि रात आठ बजे के करीब एक युवक के बाइक से बालूशासन पुल पर पहुंचने और फिर बाइक खड़ी करके आमी नदी में कूद जाने की सूचना मिली। पूछताछ में युवक एआरटीओ में एक अधिवक्ता का मुंशी भी बताया गया। युवक ने नदी में क्यो छलांग लगाई इसका अभी पता नहीं चला है। वैसे युवक जब नदी में कूदा तो उसके दो दोस्त मौके पर ही मौजूद बताए गए।
विज्ञापन
पुलिस उन दोनों युवकों से पूछताछ शुरू कर दी। दोनों युवकों ने बताया कि सुनील मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रहा था और वह दौड़कर अचानक नदी में कूद गया। वैसे पुलिस घटना की हकीकत पता करने के साथ नदी में डूबे युवक की स्थानीय गोताखोरों से तलाश करा रही है।
विज्ञापन
पुलिस उन दोनों युवकों से पूछताछ शुरू कर दी। दोनों युवकों ने बताया कि सुनील मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रहा था और वह दौड़ कर अचानक नदी में कूद गया। वैसे पुलिस घटना की हकीकत पता करने के साथ नदी में डूबे युवक की स्थानीय गोताखोरों से तलाश करा रही है।