{"_id":"5bf980bebdec2241a6447225","slug":"youth-attacked-a-schoolgirl-with-a-knife-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह युवकों ने छात्रा को चाकू मार किया घायल, पीड़िता मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेराह युवकों ने छात्रा को चाकू मार किया घायल, पीड़िता मेडिकल कॉलेज रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरवा क्षेत्र के भठवा गांव के समीप शनिवार को बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने एक छात्रा को चाकू मार कर घायल कर दिया। सीने में चाकू लगने से छात्रा घायल होकर तड़पने लगी। इधर वारदात करने के बाद बाइक सवार युवक भागने में सफल रहे। बाद में पहुंचे परिजन छात्रा को पहले सीएचसी फाजिलनगर और बाद में रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज ले गए।
क्षेत्र के भठवा गांव निवासी दशरथ कुशवाहा की 18 वर्षीय बेटी कुमारी पूनम कुशवाहा बघौचघाट थाना क्षेत्र के गांव अहिरौली स्थित देवता देवी महिला महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह रोज की भांति शनिवार को भी महाविद्यालय से पढ़कर अपने घर लौट रही थी। वह दोपहर में अपने गांव के करीब पहुंची ही थी।
उसी दौरान मुंह बांधे बाइक पर सवार दो युवकों ने घेर कर छात्रा को रोक लिया। अचानक एक युवक ने छात्रा के सीने में चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक भाग निकले। घटना को देख कर आस-पास के लोग पहुंचे और घायल छात्रा को उठाया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल छात्रा को पहले सीएचसी फाजिलनगर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बता कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। प्रभारी एसओ राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। छात्रा चाकू मारने वाले मनबढ़ युवकों को पहचानती होगी, लेकिन नाम नहीं बता पाई है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।