फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   yogswar president and abhishek mantri to abvp candidate

योगेश्वर अध्यक्ष व अभिषेक एबीवीपी के महामंत्री प्रत्याशी

Mon, 12 Sep 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 12 Sep 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चार पदों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। रविवार को संगठन के कार्यालय में हुई बैठक में अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी गई।
विज्ञापन


प्रांत मंत्री राकेश मौर्या ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए योगेश्वर नाथ पांडेय (जेआरएफ), उपाध्यक्ष के लिए राघवेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री के लिए अभिषेक हरि सिंह और पुस्तकालय मंत्री पद के लिए दीपक कुमार यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे राष्ट्र और छात्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए मतदान करें। बैठक में यूनिवर्सिटी इकाई अध्यक्ष हिमांशु चंद कौशिक, मंत्री कोणार्क श्रीवास्तव, राहुल द्विवेदी, कृष्णकांत सिंह, मयंक राय, नागेश्वर सिंह, नवनीत शर्मा, मनीष शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 

अंबेडकर छात्र सभा युवा चेतना से ऋषि कपूर होंगे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

अंबेडकर छात्र युवा चेतना समिति से ऋषि कपूर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी होंगे। यह निर्णय रविवार को हुई बैठक में लिया गया। इसके साथ ही नितेश कुमार को उपाध्यक्ष और आमिर खान को पुस्तकालय मंत्री के पद पर उतारने का फैसला किया गया। बैठक में आशुतोष कुमार, अजीत कुमार, अजय, दिवाकर, मनीष कनौजिया, बृजेश गुप्ता, गोविंद गौतम, राहुल पासवान, राजेंद्र, विकास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन 26 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर रविवार को चार पदों के लिए कुल 18 पर्चे बिके, जबकि प्रतिनिधियों के लिए 8 पर्चे उम्मीदवारों ने लिए। चुनाव अधिकारी प्रो. संजय बैजल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए छह, उपाध्यक्ष पद के लिए दो, महामंत्री पद के लिए सात और पुस्तकालय मंत्री पद के लिए तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके अलावा कला संकाय प्रतिनिधि के लिए तीन, विधि के लिए चार, शिक्षा संकाय में एक पद के लिए एक पर्चे बिके। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सोमवार को भी सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed