{"_id":"4e528948a32add67836089aac922be64","slug":"workers-strike-paralyzed-the-functioning-of-banks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से बैंकों में कामकाज ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से बैंकों में कामकाज ठप, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर अन्य सभी बैंकों में कामकाज ठप रहा। हड़ताल की वजह से रुपयों का लेनदेन, चेक, ड्राफ्ट समेत सभी बैंकिंग कार्य ठप रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ी। इस दौरान एटीएम भी प्रभावित रहे।
स्टेट बैंक मैनेजमेंट की ओर से स्टेट बैंक एसोसिएट के पांच बैंकों पर मनमानी सेवा शर्त लागू करने, द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन करने, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति न करने, आवास ऋण की सुविधा नहीं दिए जाने, बैंक कार्य समय को बढ़ाने आदि के विरोध में बैंक कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। हालांकि, इस हड़ताल में अधिकारी शामिल नहीं हुए, लेकिन इसकी वजह से बैंकों का सामान्य कामकाज भी ठप रहा। बैंक रोड स्थित पीएनबी कार्यालय पर इकट्ठा होने के बाद बैंक कर्मचारियों ने शहर में रैली निकाली।
रैली पंजाब नेशनल बैंक से निकलकर विजय चौराहा, गणेश चौराहा, गोलघर, कचहरी चौराहा, टाउनहाल होते हुए वापस जुबली रोड स्थित पीएनबी शाखा में आकर सभा में परिवर्तित हो गई। इस मौके पर सभा को संबोधित करते यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सहायक महामंत्री केके तिवारी ने कहा कि अगर स्टेट बैंक मैनेजमेंट अपने रवैए में परिवर्तन नहीं करता है तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। सभा को शिवनंदन सहाय, शेखर, आलोक रंजन सिन्हा, अमरेंद्र तिवारी, सुशील त्रिपाठी, वीपी श्रीवास्तव, यूपीएन सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक के कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन किया
गोरखपुर। ऑल इंडिया इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में इलाहाबाद बैंक के कर्मचारियों ने बैंक का कामकाज ठप करने के बाद प्रदर्शन किया। इस मौके पर इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन गोरखपुर इकाई के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियां ऐसे ही जारी रहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान राकेश पांडे, अमित कुमार, हरि मिश्रा आदि मौजूद थे।