फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women's pray for long life of her husband

वट सावित्री व्रत रख मांगा अखंड सुहाग

Sat, 04 Jun 2016 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 04 Jun 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
women's pray for long life of her husband
काली वाणी मंदिर में वट वृक्ष की पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : mahesh kumar
पति की लंबी उम्र की मंगल कामना के साथ महिलाओं ने शनिवार को उपवास रखा और वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अखंड सुहाग मांगा। जेठ महीने के कृष्ण पक्ष में अमावस्या के दिन इस व्रत के लिए स्नान-ध्यान कर महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कीं। महिलाओं ने वृक्ष के जड़ में ब्रह्मा जी का, तने में भगवान विष्णु और डालियों व पत्तियों में भगवान शिव का स्थान मानकर धूप, दीप, नैवेद्य आदि से पूजा की।
विज्ञापन


महिलाओं ने वट वृक्ष में कच्चा सूत लपेटकर 108 बार परिक्रमा की। कुछ महिलाओं ने सात बार परिक्रमा की। इस दौरान सत्यवान और देवी सावित्री का भी पूजन किया गया। सावित्री के पूजन में सौभाग्य वस्तुएं यानी काजल, मेहंदी, सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, स्वर्णाभूषण, दर्पण का चढ़ावा चढ़ाया गया। महिलाओं ने वट सावित्री व्रत कथा का श्रवण किया। सावित्री और सत्यवान की कथा से पति के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed