{"_id":"5dac99258ebc3e01416b4710","slug":"women-reaches-police-station-for-fir-against-his-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पत्नी ने पति पर दोस्तों के पास भेजने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पत्नी ने पति पर दोस्तों के पास भेजने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 20 Oct 2019 10:58 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
पत्नी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी को दोस्तों के पास भेजने और उत्पीड़न करने के आरोपी पति के विरुद्ध पुलिस ने रविवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि महिला उत्पीड़न, मारपीट, धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर महिला एसआई संजू यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
यह मामला बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के पिकौरा का बताया जा रहा है। गांव निवासी विनोद कुमार ने करीब छह साल पहले शादीशुदा महिला से प्रेम विवाह किया। दोनों की दो बेटियां भी है। अब महिला का आरोप है कि विनोद उसे अपशब्द कहते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
महिला ने पति पर दोस्तों को लेकर संगीन आरोप भी लगाया है। एसपी ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम पिकौरा पहुंची और बयान दर्ज कराया। इस संबंध में आईपीसी की धारा 498 (अ), 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन