फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women face trouble for ultrasound district women hospital

ढाई घंटे पहले ही अल्ट्रासाउंड बंद

Fri, 15 Jul 2016 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 15 Jul 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
women face trouble for ultrasound district women hospital
महिला अस्पताल में डॉक्टर के चले जाने की वजह से अल्ट्रासाउंड के इंतजार में बैठी महिलाएं। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में ढाई घंटे पहले ही अल्ट्रासाउंड जांच ठप हो गई। अल्ट्रासाउंड करने वाले एकलौते डॉक्टर निजी काम निपटाने चले गए। जबकि कई मरीज लाइन में खड़े थे। पहले तो मरीजों ने उनके आने का इंतजार किया मगर जब वह नहीं आए तो एक तीमारदार ने इसकी शिकायत शासन के टोल फ्री नंबर पर कर दी। उसने एसआईसी से भी इसकी शिकायत की है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को करीब 11.30 बजे अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर किसी काम से चले गए। कई महिलाएं खाली पेट अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं तो वहीं गर्मी उनकी परेशानी और बढ़ा रही थी। करीब एक बजे परेशान होकर पादरी बाजार के संजय गुप्ता ने शासन के टोल फ्री नंबर 18001801900 पर शिकायत कर एसआईसी डॉ. एके गुप्ता से मुलाकात कर दुर्व्यवस्था के बारे में बताया। उनका कहना था कि डॉक्टर के जाने के बाद महिलाएं अपनी जांच का इंतजार कर  रही। करीब दो बजे एसआईसी के हस्तक्षेप पर डॉक्टर आए मगर समय खत्म हो चुका था और कई महिलाएं लौट चुकी थीं। इसके बाद कुछ महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया। 
विज्ञापन

 
किसी आवश्यक काम से डॉक्टर चले गए थे। अल्ट्रासाउंड के डॉ. केके झा के आने के बाद जांच शुरू कर दी गई हैं।
डॉ. एके गुप्ता, एसआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed