फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women died

महिला की मौत

Tue, 10 Sep 2019 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
women died
एसपी कार्यालय के पास महिला का शव रख कर प्रदर्शन करते परसा मुजहना के लोग - फोटो : BASTI
पति को जेल, खाना-पीना छोड़ने से महिला की मौत
विज्ञापन

ओड़वारा (बस्ती)। पति को फर्जी तरीके से हत्या के मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने से आहत होकर खाना-पीना छोड़ने वाली महिला की सोमवार दोपहर जिला अस्पताल में मौत हो गई। इससे भड़के गांव के लोग शाम करीब साढ़े छह बजे महिला का शव लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। वे एसओ मुंडेरवा सदानंद सिंह को महिला की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
मुंडेरवा थाने के परसा हज्जाम टोला मलिक पुरवा निवासी नीलम की मौत के बाद हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि करीब ढाई साल पहले सोनी नाम की महिला के पति अशोक चौधरी की मौत हो गई थी। तब से वह अपने तीन बच्चों को साथ रहती थी। कुछ महीने पहले उमेश चौधरी के साथ वह पति-पत्नी के रूप में रहने लगी। पहली सितंबर की रात उमेश चौधरी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसकी हत्या के आरोप में नीलम के पति मुरली को जेल हो गई। तब से नीलम ने खाना-पीना छोड़ दिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर सदर विधायक दयाराम चौधरी, एसडीएम सदर एसपी शुक्ल, सीओ सिटी आलोक सिंह के अलावा कोतवाल एमपी चतुर्वेदी दल-बल के साथ पहुंचे। लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था।
विज्ञापन

फंदे से मुरली ने उतारी थी उमेश की लाश
ओड़वारा (बस्ती)। मुंडेरवा थाने के परसा हज्जाम टोला मलिकपुरवा गांव में एक सितंबर को सोनी के पति उमेश की फंदे से लटकती लाश मिली थी। तब नीलम के पति मुरली ने हंसिया से रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा था। इस दौरान गांव के तमाम लोग मौके पर मौजूद थे। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने मुरली को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार 28 वर्षीय उमेश की मौत रहस्यमय हाल में हुई थी। उसकी लाश फंदे से लटकती मिली थी। सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। पति के मौत पर सोनी विलाप कर रही थी। भीड़ में मुरली भी था। वह दौड़कर गया और हंसिया ले आया। इसके बाद उसने हंसिया से उमेश के गले में बंधी रस्सी काटी और उसे नीचे उतारा। उसे उम्मीद थी कि उमेश जिंदा है, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। नीलम की मौत पर प्रदर्शन कर रहे गांव के सुमिरन ने बताया कि तीन दिन बाद मुरली एवं कुछ अन्य लोगों को एसओ ने थाने पर बुलाया। बाकी सबको छोड़कर मुरली को उमेश चौधरी की हत्या में तीन सितंबर को जेल भेज दिया। आरोप है कि तभी से मुरली की पत्नी नीलम ने खाना-पीना छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed