{"_id":"5d3a0afb8ebc3e6ccd346ed5","slug":"women-dead-body-gorakhpur-city-news-gkp315277610","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की फंदे से लटकती लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की फंदे से लटकती लाश मिली
विज्ञापन
महिला की फंदे से लटकती लाश मिली, हत्या की आशंका
कौड़ीराम। बांसगांव इलाके के धस्का में विवाहिता लक्ष्मी (28) की फंदे से लटकती लाश मिली। पंखे के सहारे साड़ी का फंदा बनाया गया था। हालांकि दोनों हाथ पीछे बंधे होने की वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। उधर, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है, जबकि ससुराल वालों का कहना है कि उसने खुदकुशी की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
देवरिया के मदनपुर निवासी सुरेंद्र विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री लक्ष्मी की शादी मार्च 2014 में धस्का गांव निवासी रामसिंगारे विश्वकर्मा के पुत्र उमेश से की थी। मायके वालों के अनुसार, बृहस्पतिवार को गांव के किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना दी तो यहां आकर पुलिस को बताया गया। तहसीलदार बांसगांव वीरेंद्र गुप्ता एवं पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। मृतक महिला का हाथ पीछे बंधा होने की वजह से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।