फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women climbed on tree

पुलिस चौकी में समझौते को बुलाया, नाराज महिला चढ़ गई पेड़ पर

Sat, 23 Nov 2019 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
women climbed on tree
भटहट चौकी में पेड़ से उतारी गई महिला।
पुलिस चौकी में समझौते को बुलाया, नाराज महिला चढ़ गई पेड़ पर
विज्ञापन

भटहट (गोरखपुर)। भूमि विवाद में सुलह समझौते के लिए बुलाए गए दो पक्ष शुक्रवार को पुलिस के लिए मुसीबत बन गए। पुलिस अभी उन्हें समझाने की कोशिश कर ही रही थी कि एक महिला चौकी में दौड़ने लगी और फिर अचानक पेड़ पर चढ़ गई। पेड़ के पास से ही हाईटेंशन तार गुजर रहा है। यह देखकर पुलिस वाले घबरा गए, काफी मिन्नतें की, लेकिन महिला चार घंटे के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद तब उतरी, जब उसका पति उसे उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ने लगा।
जानकारी के मुताबिक गुलरिया इलाके के कर्महा गांव निवासी गुड्डी पत्नी रामजीत तथा पड़ोस के रमेश पुत्र बाबूलाल में जमीन का विवाद है। दोनों पक्षों को भटहट चौकी पर शुक्रवार की शाम को बुलाया गया था। चौकी पर कुछ देर बैठने के बाद गुड्डी देवी अपना आपा खोते हुए जमीन पर गिर पड़ी। फिर उठकर मौके पर मौजूद लोगों को दौड़ा कर पीटने लगी। इसके बाद गुड्डी एक पीपल के पेड़ पर चढ़ गईं। महिला को पेड़ पर चढ़ा देखकर पुलिस घबरा गई। पुलिस को डर यह था कि पेड़ के पास से ही हाईटेंशन तार गुजर रहा था। गुड्डी यदि तार के संपर्क में आ जाती तो अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की गाड़ी देख और ऊपर चढ़ गई
महिला शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पेड़ पर चढ़ी थी। पुलिस ने मदद के लिए फायर विभाग से गाड़ी मंगाई। सीढ़ी वाली गाड़ी देखते ही महिला पेड़ पर और ऊपर चली गई। यह देखकर फिर दूसरी गाड़ी के लिए पुलिस वालों ने संपर्क किया। तब तक गुड्डी का पति भी चौकी पर पहुंच चुका था। रात 9:30 बजे के करीब जब पति पेड़ पर चढ़ने लगा तब जाकर वह नीचे उतरी और पुलिस वालों ने राहत की सांस ली। चौकी इंचार्ज भटहट विनोद सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष को समझौते के लिए बुलाया गया था। महिला अचानक आक्रामक होकर मारपीट करने लगी, फिर पेड़ पर चढ़ गई। उसे सुरक्षित उतार लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed